फाजिलनगर को पावागढ़ किए जाने पर जैन समाज ने सीएम का जताया आभार
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद ने कुशीनगर जिले में स्थित फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावागढ़' किये जाने का स्वागत किया है। परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए पूरे जैन समाज की ओर से धन्यवाद दिया और आभार जताया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आदीश कुमार जैन ने कहा कि फाजिलनगर अब भगवान महावीर के नाम पर जाना जाएगा। यह क्षेत्र भगवान महावीर की विरासत से जुड़कर वैश्विक पहचान प्राप्त करेगा। युवा परिषद ने मुख्यमंत्री को एक धन्यवाद प्रस्ताव भी भेजा है। उन्होंने बताया कि पावागढ़ के विकास के लिए शासन स्तर पर जो भी विकास योजनाएं बनाई जाएंगी, उसमें जैन समाज व परिषद को अगर कोई दायित्व सौंपा जाता है तो हम उसे तन, मन, धन से पूरा करेंगे। यह भी पढ़ें- पिछली सरकारें बनाती थी कट्टा-बम, हम देश की रक्षा को बना रहे ब्रह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.