फतेहपुर, मार्च 7 -- जहानाबाद। कस्बे में पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की स्थानीय शाखा द्वारा 18वां होली मिलन समारोह में फाग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें नया पुरवा की टीम ने बाजी मारी। पूर्व सैनिकों के होली मिलन कार्यक्रम में चार फाग टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें नया पुरवा, असगर, घनसीमपुर कोड़ा एवं घाटमपुर की टीमों ने हिस्सेदारी निभाई। फाग के दौरान घाटमपुर टीम द्वारा माधव गति तुम्हारी हम जानी... गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि नया पुरवा की टीम ने दशरथ के लाल दिनों दिन प्यारे... के माध्यम से जमकर तालियां बटोरी।चारों टीमों के मुकाबले में नया पुरवा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम की। जिस पर टीम के लीडर राम प्रसाद को शील्ड संग 11 सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दौरान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.