औरंगाबाद, मार्च 17 -- गोह प्रखंड के फाग पैक्स के लिए मंगलवार को मतदान कराया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल 2701 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित समय पर होगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए चार बूथ बनाए गए हैं और प्रत्येक बूथ पर चार-चार कर्मियों की तैनाती की गई है। इस संबंध में बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद 19 मार्च को प्रखंड कार्यालय में मतगणना का कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.