भभुआ, फरवरी 25 -- शहर के आमजन के अलावा कारोबारी भी खुशी-खुशी दे रहे नकद ढोल, झाल, मजिरा के साथ बाजार में होली गीत गाते दिख रहे किन्नर (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में होली का रंग परवान चढ़ने लगा है। इस रंग में हर कोई सराबोर हो रहा है। रिश्तेदारी में आने-जानेवाले लोगों के कपड़े रंग से छींटदार दिखने लगे हैं। चेहरे भी बदरंग। होली की मस्ती के बीच किन्नर समाज भी बाजार में है। वह बाजारों में घूम-घूमकर ढोल, झाल-मजिरा की थाप पर होली गीत गाकर बधाई भी मांग रही हैं। किन्नर समाज लोगों की हर खुशी में शामिल होता है। बच्चे के जन्म लेने पर भी बधाई देने और नृत्य व गायन करने घरों में पहुंचते हैं। छत के मुड़ेरों, झरोखा व दरवाजों पर से महिलाएं इनके गीत सुनने और नृत्य देखने के लिए खड़ी दिख रही हैं। किन्नर समाज अपने गीत के माध्यम से होली प...