कुशीनगर, मार्च 6 -- पडरौना, निज संवाददाता।इस बार भी होली के रंग में हर कोई नजर आया। क्या बच्चे या नौजवान, हर चेहरा होली के रंग में रंगा नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा होली की बधाई दी। अलबत्ता बच्चों और युवाओं में इसका उत्साह अधिक रहा। अनेंक गांवों में फाग गीतों के बीच होली मनाई गई। छिटपुट घटनाओं के बीच होली संपन्न हो गई। होली सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।पडरौना शहर सहित पूरे जिले में बुधवार को लोग होली की मस्ती में नजर आए। बच्चे, नौजवान और प्रौढ़ हर उम्र के लोग रंगों से सराबोर रहे। सुबह अपने पड़ोस, मोहल्ले और नगर में अपने परिचितों के घर जाकर गुझिया, मिठाई, मटन-चिकन की दावतें खायीं और फिर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर या रंगों में भिगोकर होली ...