गंगापार, मार्च 5 -- रामनगर में ग्रामीणों ने बड़े धूमधाम एवं पारंपरिक ढंग से फगुआ गीत गाकर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया। लोक गीतों के माध्यम से गांव में दरवाजे दरवाजे जाकर मनमोहक ढंग से प्रस्तुति देते हुए लोग एक दूसरे को गले लगाए और अबीर गुलाल लगाकर प्रेम एवं सौहार्द का परिचय दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के त्रिलोकी नाथ पांडे, शिवा कांत पांडेय, रामचंद्र पांडेय, शरद पांडे,ग्राम प्रधान मनीष गुप्ता, शेष चंद्र गुप्ता, बब्बू पटेल, राम कृष्ण पटेल, लल्लन हरिजन, विनोद प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.