हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के प्रांगण में बुधवार को महिला होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुमाउनी और ब्रज शैली की होलियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग कर सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा बिखेरी। प्रतियोगिता में महिला होल्यारों ने फाल्गुन के दिन चार, सन-सन चलत बयार, रंग डारो न हम पर बार-बार, तू कर ले सोलह श्रृंगार राधिका, तेरे आंगन होली आयी रही जैसे पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सामूहिक गायन के लिए नैनीताल की प्रेरणा समिति ने पहला स्थान हासिल किया। हल्द्वानी की अमरावती कॉलोनी की टीम दूसरे और सांस्कृतिक समागम की टीम तीसरे स्थान पर रही। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई प...