नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल, संवाददाता। श्री रामसेवक सभा नैनीताल का 30वां फागोत्सव मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान महिला होल्यारों की टीमों ने होली गीतों आदि पर प्रस्तुति दी।फागोत्सव में 15 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें महिला होली दल कृष्णापुर, समर्पण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी, मां जगदम्बा महिला होली समिति, मां वैष्णो देवी ग्रुप तल्लीताल, मां अम्बे तल्लीताल, प्रेरणा महिला संगठन नैनीताल, जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर समिति नैनीताल, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, शेर का डांडा, सात नंबर नैनीताल, जय मां दूनागिरी सहायता समूह नैनीताल, जय मां वैष्णो समिति अयारपाटा, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप, नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल, नैनी जागृति समूह नैनीताल, रिद्धि-सिद्धि होली दल नैनीताल ने प्रस्तुती दी। संचालन हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी की...