बोकारो, फरवरी 25 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बेरमो के अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित पेटरवार अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार-मंगलवार की बीती रात तेज आंधी और हल्की बारिश ने सुहावना हो रहे मौसम का मिजाज बदल दिया है। जब फागुन की वासंती बयार बहने वाली थी कि एकाएक रात में आई आंधी पानी से मंगलवार को तापमान 28/16 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को दिन में धूप भी मद्धिम रही। एक प्रकार से जाती हुई ठंड फिर एक बार ठहर गई है। माना जा रहा है कि मौसम के उतार चढ़ाव से सर्दी खासी का प्रकोप बढ़ेगा। तेनुघाट, गोमिया आदि क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश से आम के पेड़ लगे मंजरियों को नुकसान हुआ है। बहुत पेड़ों के मंजर झड़ गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.