हजारीबाग, मार्च 5 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के बनस टांड़ स्थित बुढ़िया माता मंदिर में फागुन पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जय बुढ़िया माता कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा आयोजित भक्ति जागरण में लोग रात भर झूमते रहे। खासकर मंडली के सदस्य होली गीत गाकर जागरण को रोचक और आनंदमई बना दिया। ढोलक झाल और हारमोनियम के बल पर लोग झूमते रहे कीर्तन मंडली में कौशल कुमार मेहता, महेश विद्या, सुनील राम, सुषमा देवी, पुष्पा देवी, पुतुल देवी, कल्याणी देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, पार्वती कुमारी, सुनीता देवी, सुधा देवी, महेश विद्या, रवि शंकर प्रसाद, बाबूलाल राणा, भूषण पांडे, सुरेंद्र पांडे, रीतलाल प्रसाद, खेमन महतो के अलावा आसपास गांव के दर्जनों लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.