उरई, फरवरी 13 -- उरई। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में पछुआ हवा चलने से ठंडक बनी हुई है, वहीं खिली धूप लोगों को राहत दे रही है। धूप निकलने से पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक बढ़ गई है। इस समय जिले का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जिले में चल रही पछुआ हवाओं के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे शाम और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से धूप तेज लग रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह ठंडी हवा और हल्की धूप के कारण तापमान में फिर बदलाव देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप तेज होगी, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है। --- इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.