गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर। शहर में फागिंग का नियमित संचालन नहीं होने से मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया है। नागरिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से फागिंग नहीं की गई, जिससे खासकर शाम के समय मकान और गलियों में मच्छर परेशान कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर क्षेत्र में मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया है। वहीं नगर पालिका की ओर से फागिंग नहीं होने से स्थानीय लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नगर पालिका प्रशासन ने जल्द ही फागिंग अभियान चलाने और मच्छरों पर नियंत्रण रखने का आश्वासन दिया है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.