हरिद्वार, अप्रैल 22 -- रानीपुर क्षेत्र स्थित फाउंड्री गेट के पास मंगलवार देर रात ड्यूटी पर जा रहे दो युवकों पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लग गई। घायल को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने नौ नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। ज्वालापुर के आर्यनगर निवासी हन्नी ने तहरीर देकर बताया कि वह 21 अप्रैल की रात दोस्त वंशु के साथ स्कूटी से सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हुमायूंपुर मारपीट-फायरिंग मामले में सात नामजद 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज रात करीब 10:30 बजे फाउंड्री गेट के पास उन्हें नोमान कुरैशी, सत्यम, वेदांत, उमर गुर्जर, अनमोल बक्शी, नितिश, मुकुल, फरह...