मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। शहीद दिवस पर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धा के साथ किया गया। समाजसेवी संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के सदस्यों ने घंटाघर स्थित शहीद पार्क में जाकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की जरूरत है। इस मौके पर अंचल तिवारी, अरुण यादव, चंचल दीक्षित, शैलू राठौर, अतुल सक्सेना, शुभम सिंह, रोहित सक्सेना, जीत कुमार, सृजन चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.