जमशेदपुर, फरवरी 28 -- शहर में टाटा फाउंडेशन डे और होली के अवसर पर 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। जारी आदेश के अनुसार इन तिथियों पर शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा। 3 मार्च को दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह 4 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। वहीं 5 मार्च को भी दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। हालांकि बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.