औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फाउंडेशन चलाने वाले व्यक्ति समेत कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतेश्वर तकिया निवासी अजहर अली पुत्र रसीद अली ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि घटना पांच मई 2026 की रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि अमर फाउंडेशन चलाने वाले नफीस उर्फ मानु, नसीम, भूरा पुत्रगण अजीज बाबू वाला, मोहसिन पुत्र लल्लाबाबू, आदिल पुत्र अशरफ अपने साथ दो-तीन अज्ञात लोगों को लेकर उसके घर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उससे कहा कि अमर फाउंडेशन में शामिल हो जाओ। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.