दुमका, अप्रैल 25 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में हाल ही में घटी एक दुखद घटना के बाद सामाजिक संस्था बोड़ीया जान जान सेवा फाउंडेशन की पहल एवं सहयोग से श्रम विभाग द्वारा मृत मजदूर के परिजनों को 50,000 रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि मजदूर की असामयिक मृत्यु के बाद उसके पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने में भी बोड़ीया जान जान सेवा फाउंडेशन ने सराहनीय भूमिका निभाई थी। इस मानवीय कार्य के बाद अब पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में यह चेक प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।मौके पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में मृत छात्रा के परिजनों को सौंपी दो लाख की चेक उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुआवजा राशि मिलने पर ...