फाउंडेशन की पहल से संवर रही छाताटांड़ की निशू की जिंदगी
धनबाद, अगस्त 13 -- एसीसी सीमेंट कारखाना से सटे छाताटांड़ गांव की 45 वर्षीय निशू देवी आजीविका के लिए संघर्ष कर रही थीं। पति की लघु कृषि आय से चार बच्चों के परिवार का खर्च चलाना मुश्किल था। बच्चों की शिक्षा और घर की दैनिक जरूरतें पूरी करना चुनौती बन गई थी। इस बीच एसी अदाणी फाउंडेशन की संगिनी मार्ट पहल निशू देवी के लिए मददगार बनी। फाउंडेशन ने उन्हें आजीविका सृजन के लिए सहयोग और मार्गदर्शन दिया। इससे वे एक स्थायी आजीविका मिशन से जुड़ गईं। आज निशू देवी हर महीने 7 से 8 हजार रुपए की नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कृषि पर निर्भरता कम हुई है, और अब वे बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च कर पा रही हैं। निशू देवी ने अपने जीवन में आए बदलाव का श्रेय एसीसी और अदाणी फाउंडेशन को देते हुए आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.