फाउंटेनहेड पब्लिक स्कूल में समर कैंप का समापन, बच्चों को मिले पुरस्कार
उरई, मई 21 -- उरई, संवाददाता। चुर्खी रोड स्थित फाउंटेनहेड पब्लिक स्कूल में बच्चों की बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक क्षमता के विकास हेतु आयोजित समर कैंप का विधिवत समापन हुआ। 13 मई से शुरू हुआ यह आठ दिवसीय कैंप 20 मई तक चला, जिसका समापन समारोह 21 मई को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। कैंप में छात्र-छात्राओं ने डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा और स्विमिंग जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में इन कलाओं की बारीकियां सीखीं। विशेषज्ञों के रूप में यूनीक डांस अकादमी के मोहन दीक्षित ने बच्चों को नृत्य की विभिन्न शैलियां सिखाईं, वहीं ओम योगा वेलनेस एंड डिटॉक्स सेंटर के योग कोच अखिलेश कुमार ने बच्चों को मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.