बोकारो, मार्च 3 -- डीसी बोकारो अजय नाथ झा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी पहुंचे। जहां उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का आदेश सी एच सी में पदस्थापित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं सहिया को दिया। सहिया को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। डी सी ने बताया कि 89 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है शेष बचे लक्ष्य को 8 मार्च तक पूरा करें। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अभियान का स्वरूप देकर काम करने से लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। डी सी ने कहा चंदनकियारी में चिकित्सकों की कमी को जल्द ही पूरा किया जाएगा। साथ ही सीएचसी को जल्द संपर्क पथ से जोड़ा जाएगा इस पर प्रक्रिया चल रही है।उपायुक्त ने चंदनकियारी स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर उसे और सुसज्जित व बेहतर बनाने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.