फाइव स्टार रेटिंग से सम्मानित हुआ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय
बलरामपुर, जुलाई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। विद्यालय को उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य उत्तम सिंह पाल ने ये सम्मान ग्रहण किया। लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के चयनित 20 विद्यालयों को सम्मानित किया गया। इनमें पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, घुघूलपुर ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता में फतेहपुर का नवोदय विद्यालय प्रदेश में अव्वल अपनी श्रेण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.