किशनगंज, जनवरी 28 -- किशनगंज। संवाददाता फाइव डे वर्किंग विक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मी मंगलवार को से एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने किशनगंज शहर के गांधी चौक के पास भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद बैंक कर्मी गांधी चौक पहुंच गए। रीजनल कमिटी मेंबर सह एसबीआई पश्चिमपाली के शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने बताया कि एलआईसी सहित कई वित्तीय संस्थानों में फाइव डे वर्किंग विक की व्यवस्था है,तो बैंकिंग सेक्टर में भी ये व्यवस्था होनी चाहिए। बैंक कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भी हमारी मांगे माननी चाहिए। मांगे पूरी नहीं हुई तो, यूएफबीआई के आह्वान पर आगे निर्णय लिया जाएगा। यूनाइटेड फोरम एसोसिएशन के किशनगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.