फाइल पेंडिंग को लेकर तहसील में विवाद, अधिवक्ता और बाबू में मारपीट
चंदौली, जून 29 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील परिसर में सोमवार को फाइल पेंडिंग किए जाने के विवाद को लेकर अधिवक्ता उपेंद्र सिंह और एक बाबू के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में अधिवक्ता उपेंद्र सिंह को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में जुट गए और हंगामा करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि वादकारी की एक फाइल लंबित रहने को लेकर अधिवक्ता उपेंद्र सिंह संबंधित बाबू से जानकारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में अधिवक्ता घायल हो गए। घटना के बाद तहसील परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.