चंदौली, जुलाई 3 -- सकलडीहा (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील में फाइल निस्तारण को लेकर बीते सोमवार को हुए विवाद के बाद राजस्व लिपिक साकिब अर्सलान को निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंदन राज कपूर ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही सकलडीहा तहसील से संबद्ध कर दिया है।बीते सोमवार को तहसील परिसर में फाइल के निस्तारण को लेकर अधिवक्ता उपेंद्र और राजस्व लिपिक साकिब अर्सलान के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने इसकी जांच कराई और प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाए जाने पर राजस्व लिपिक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: गिरफ्तारी और निलंबन को लेकर वकीलों का तीसरे दिन प्रदर्...