भागलपुर, फरवरी 27 -- अकबरनगर में साइबर ठगी का नया और खतरनाक तरीका सामने आया है। आरटीओ ई-चालान एपीके नाम से भेजी जा रही फर्जी फाइल के जरिए लोगों के बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं। मोबाइल पर चालान लंबित होने का संदेश भेजकर उसमें एपीके फाइल डाउनलोड करने का लिंक दिया जा रहा है। फाइल इंस्टॉल करते ही मोबाइल हैक हो जा रहा है। अकबरनगर निवासी गौतम कुमार ठगी के शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान लंबित का मैसेज आया। चालान समझकर जैसे ही उन्होंने एपीके फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल की, कुछ देर बाद खाते से दो बार में 5,000 और 4,900 रुपये कटने के संदेश आने लगे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी साझा नहीं किया, फिर भी रुपये निकल गए। वहीं अभिषेक कुमार भी हैकिंग के शिकार हुए हैं। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने ऐसी घटना होने पर तुरंत पुलिस या साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.