लखनऊ, अक्टूबर 9 -- पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी साइबर जालसाजों पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब एपीके फाइल भेजकर सिम कार्ड सस्पेंड कराने के बाद खाते से रुपये उड़ा रहे हैं। जालसाजों ने ऐसा ही औद्योगिक विकास विभाग से सेवानिवृत्त अफसर मोअज्जम वारसी के साथ किया है। उनके मोबाइल फोन पर एपीके लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही सारे सिग्नल चले गए और सिम सस्पेंड हो गया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। आरोप है कि कोई मदद नहीं मिली। पांचवें दिन जियो पोर्टल पर संपर्क करने के बाद सिम एक्टिवेट हुआ। बैंक खाते चेक करने पर पता चला कि दो खातों से 33.95 लाख रुपये निकल गए। साइबर थाने के इंस्पेक्टर आलोक कुमार राव के मुताबिक, मोअज्जम वारसी नजरबाग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को लिंक क्लिक करते ही सिम बंद हो गया। हेल्पलाइन नंबर 199 पर शिकायत करने प...