बगहा, मार्च 31 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम चंपारण के मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार पर दीदी की पौधशाला की फाइल की टिप्पणी पृष्ठ में छेड़छाड़ कर वरीय पदाधिकारी के आदेश को प्रभावित करने के मामले में गाज गिरनी तय है। उनपर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश डीडीसी काजले वैभव नितिन ने परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम पुरुषोतम त्रिवेदी को दिया है। बता दें कि डीएम तरनजोत सिंह के आदेश पर गठित की गयी तीन सदस्सीय जांच टीम में शामिल वरीय उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व अपर समाहर्ता की टीम ने दीदी की पौधशाला की फाइल की टिप्पणी पृष्ठ में छेड़छाड़ के मामले को सत्य पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजीव कुमार के विरूद्ध लगे आरोपों की जांच तीन सदस्सीय टीम ने की थी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के फाइल ...