गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूंज विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला के निदेशक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट आर्काइव में अब भी बहुत सी ऐसी महत्वपूर्ण फाइलें हैं, जिन्हें इतिहास का अनछुआ स्रोत कहा जा सकता है। अगर इन्हें खंगाला जाएगा तो रिवॉल्यूशनरी मूवमेंट से संबंधित इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण घटनाएं प्राप्त होंगी, जिसका अभी अनुमान नहीं लगाया जा सकता। इसके अध्ययन से नए आख्यान (नैरेटिव) और स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रो. हिमांशु ने कहा कि 1802 से 1837 के बीच गोरखपु...