गुड़गांव, जनवरी 22 -- सोहना। नगर परिषद सोहना के शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के दावे पूरी तरह धरातल पर फेल साबित हो रहे हैं। करीब तीन साल पहले जिन सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का सपना दिखाया गया था, आज उन सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़कों पर जमा घरों के गंदे पानी के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नगर परिषद ने प्राथमिकता के आधार पर शहर के तीन प्रमुख मार्गों को स्मार्ट बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की थी। इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। इस सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। चुंगी नंबर-1 से शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक तक के विकास कार्य के लिए भारी बजट तय। फव्वारा चौक से महाराजा अग्रसेन चौक (पुराना अलवर मार्ग) के इस हिस्से को भी नया रूप दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.