गया, अगस्त 14 -- डोभी-पटना मुख्य सड़क के दोनों किनारों को हरियाली की चादर से ढकने का सपना सरकारी फाइलों में उलझकर रह गया है। डोभी-पटना मुख्य मार्ग को 130 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की घोषणा वर्ष 2025 में हुई थी। सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया और परियोजना का प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेज दिया गया। लेकिन, अब तक मंत्रिमंडल से मंजूरी नहीं मिलने से जमीन पर एक भी पौधा लगाने का काम शुरू नहीं हो सका है। डेढ़ लाख पौधों से बदलनी थी सड़क की तस्वीर यह भी पढ़ें- जिले में भी हरित आवरण का दायरा बढ़ाने के लिए लोगों को भी होना होगा जागरुकयोजना का उद्देश्य योजना के तहत डोभी से पटना तक सड़क किनारे करीब डेढ़ लाख पौधे लगाए जाने हैं। पीपल, बरगद, नीम, जामुन समेत कई स्थानीय प्रजातियों के पौधों से सड़क के दोनों ओर हरित पट्टी विकसित करने की...