संभल, जनवरी 9 -- संभल। सरकार की महत्वाकांक्षी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट योजना जनपद में कागज़ों तक ही सिमटती नजर आ रही है। नियमों के बावजूद जिले की सड़कों पर करीब 25 फीसदी वाहन अब भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे हैं। चोरी और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए शुरू की गई यह योजना ज़मीनी स्तर पर असरदार साबित नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है, लेकिन न तो सख्ती दिख रही है और न ही नियमित कार्रवाई। आम लोग नियमों का पालन करें, इसके लिए सरकार लगातार अपील कर रही है, लेकिन जब निगरानी और जुर्माने की कार्रवाई ही कमजोर हो, तो सवाल उठना लाज़मी है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट महज़ एक सरकारी फाइल बनकर रह जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.