गाजीपुर, मार्च 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। मंडलायुक्त वाराणसी मंडल एस राजलिंगम शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे। उन्होने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। उन्होने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल), ई-गर्वनेस सेल में फाइलों के रख रखाव सहीं ढंग से नहीं मिलने पर संबंधितों को सही ढंग से रखने के लिए निर्देशित किया। कहा कि फाइलों के रख रखाव और लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त वाराणसी मंडल ने ई-गोवर्नेन्स सेल में आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की समीक्षा के दौरान लम्बित प्रकरणो का तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट स्थित सभी न्यायालय कक्ष मे पुराने पेडिंग मुकदमों को सूचीबद्ध...