मेरठ, फरवरी 15 -- मवाना। डीएम डॉ. वीके सिंह ने शनिवार को तहसील मवाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। तहसीलदार न्यायालय में फाइलों का अंबार देख डीएम ने नाराजगी जताई। सख्त लहजे में कहा कि इस कारण फाइलों पर समय से सुनवाई व निर्णय नहीं हो रहे हैं। डीएम ने मवाना तहसीलदार का स्पष्टीकरण मांगा वहीं तहसीलदार के पेशकार को निलम्बन करने की चेतावनी दी। डीएम ने मवाना एसडीएम से कहा कि एक सप्ताह में दो बार तहसीलदार न्यायालय के काम-काज का निरीक्षण कर लिया करो। निरीक्षण के दौरान डीएम को तहसीलदार न्यायालय में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे (धारा 67) की 384, विवादित 203, अविवादित 228 और कुल सात सौ फाइलें लंबित पाई गई। इन फाइलों को देख डीएम वीके सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लेखपालों की रिपोर्ट नहीं है। लेखपालों से रिपोर्ट ...