फाइलॉइड ट्यूमर का किया सफल ऑपरेशन
जौनपुर, मई 6 -- जौनपुर,संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में जटिल सर्जरी कर चिकित्सक ने बड़ी सफलता हासिल की है। 24 वर्षीय महिला मरीज के बाएं स्तन फाइलॉइड ट्यूमर का मंगलवार को सफल ऑपरेशन किया गया। जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. एए जाफरी के नेतृत्व में डॉ. इमरान और डॉ. नाजिया की टीम ने यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी कुशलता से पूरी की। इसमें जूनियर रेजिडेंट डॉ.अली हैदर और डॉ.राजन्य प्रजापति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया का सफल संचालन डॉ.आदर्श कुमार यादव ने किया। प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान की उन्नत चिकित्सा क्षमता और टीम वर्क का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- फेकोइमल्सिफिकेशन मशीन से अब मेडिकल कॉलेज में शल्य चिकित्सा शुरू उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी अत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.