फाइलेरिया से विकलांगता कम करने को अभियान चला लोगों को करें जागरूक: सीएमओ
उरई, अगस्त 11 -- उरई। संवाददाता फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम और इसके प्रबंधन के लिए सीएमओ कार्यालय में कार्यशाला हुई। फाइलेरिया के प्रबंधन और इससे विकलांगता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान चलाने को जागरूक किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने कहा कि लिम्फेडेमा वाले मरीज प्रभावित अंग की रोजाना साफ सफाई रखें और त्वचा को सूखा रखें। किसी तरह की चोट या संक्रमण होने पर तत्काल उपचार लें। चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित व्यायाम और प्रभावित अंग को उचित स्थिति में ऊंचा रखने से भी सूजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि फाइलेरिया मरीजों को घर पर प्रभावित अंग की देखभाल के तरीके समझाए जाएं और उनकी नियमित निगरानी की जाए। मरीजों को एक्यूट अटैक के लक्षणों की जानकारी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.