मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी, एक संवाददाता । जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान को अच्छी सफलता मिल रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक टारगेट पॉपुलेशन के लगभग 81 प्रतिशत और एलिजिबल पॉपुलेशन के 95 प्रतिशत लोगों ने फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन कर लिया है।शहरी क्षेत्र के वार्ड 1 से 45 तक आंगनबाड़ी सेविकाएं और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक दवा पहुंचाकर बीमारी के प्रसार को रोकना है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी. एस. सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकथाम योग्य बीमारी है, जो मच्छरों के जरिए फैलती है। समय पर दवा का सेवन करने से इस बीमारी से बचाव संभव है। इसी...