उन्नाव, फरवरी 17 -- उन्नाव। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की डीएसएन कॉलेज इकाई ने मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महाविद्यालय के आसपास के मोहल्लों में लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना त्रिवेदी ने सबसे पहले स्वयंसेवकों को फाइलेरिया के कारणों, निवारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया। जिसके बाद स्वयंसेवकों ने एबी नगर समेत आसपास के मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के सरल तरीकों के बारे में जागरुक किया। अभियान में सार्थक, संकल्प, नीरज जैसे छात्रों के साथ कल्पना, निशा, नाजिया ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.