बोकारो, जून 18 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार में गुरुवार को चिकित्सा पदाधिकारी कसमार रेखा कुमारी के उपस्थिति में फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों के बीच एमएमडीपी कीट का वितरण किया गया।

फाइलेरिया रोग की जानकारी इस दौरान डॉ रेखा कुमारी ने बताया कि फाइलेरिया रोग एक बार किसी व्यक्ति को हो जाता है, तो उसे जड़ से समाप्त नही किया जा सकता है, परंतु इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है।

एमएमडीपी किट का महत्व फाइलेरिया रोग को नियंत्रण हेतु एमएमडीपी किट जिसमे की एक टब, जग, तौलिया, साबुन, क्रीम एवं दवा दिया जाता है। अगर फाइलेरिया से ग्रसित रोगी प्रतिदिन प्राप्त एमएमडीपी किट का प्रयोग अपने फाइलेरिया से प्रभावित अंगों के देखभाल करें तो इस बीमारी को बहुत हद तक नियंत्रण किया जा सकता है।

प्रशिक्षण और आगे की योजनाएँ एमटीएस शैलेश ठाकुर एवं पिरामल फॉउंडेशन के...