हाजीपुर, नवम्बर 26 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि फाइलेरिया जैसी पीड़ादायक बीमारी पर नियंत्रण को लेकर मंगलवार की रात से नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत की गई है। नाइट ब्लड सर्वे 28 नवम्बर तक चलेगा। नाइट ब्लड सर्वे का मुख्य उद्देश्य जिले में अनुमानित फाइलेरिया मरीजों के बीच माइक्रो फाइलेरिया की वास्तविक वृद्धि का पता लगाना बतया गया है। नाइट ब्लड सर्वे का विधिवत उद्घाटन मीनापुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार की रात डीएम वर्षा सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जिसमें आमजन में जागरूकता का महौल बना। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद, जिला वीबीडीसीओ डॉ. गुड़िया कुमारी, सीडीओ डॉ. सीताराम सिंह, डीपीएम डॉ. कुमार मनोज, डब्ल्यूएचओ के जोनल समन्वयक समेत अनेक पदाधिकारियों ने फाइलेरिया रोग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.