फाइलेरिया रोगियों को वितरित की गई किट
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- फर्रुखाबाद। फाइलेरिया रोग से ग्रसित मरीजों को बीमारी के प्रति जागरूक करने और प्रभावित अंगों की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में एमएमडीपी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फाइलेरिया से ग्रसित 20 मरीजों को किट वितरित की। किट के माध्यम से मरीजों को फाइलेरिया से प्रभावित अंग की नियमित देखभाल करने में सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य मरीजों को स्वच्छता व प्रभावित अंग की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करना है, जिससे बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोका जा सके। इस दौरान मरीजों को फाइलेरिया के कारण होने वाली परेशानियों और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। इसके नियंत्रण के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.