धनबाद, फरवरी 10 -- चासनाला, प्रतनिधि। फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार को जागरुकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार कर रहे थे। जागरुकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर चासनाला मोड़, सेल गेट, पेट्रोल पंप, केके गेट होते हुए पुनः स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां स्वास्थ्य कर्मी व सहिया ने हम सब ने ठाना है फाईलेरिया मुक्त धनबाद बनाना है..., दो साल से ऊपर सभी को दवा खानी है... आदि के नारे लगा रहे थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार ने कहा कि फाइलेरिया मुक्ति को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें 2 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को दवा खाना आवश्यक है। इसमें दो तरह की दवा दी जा जाएगी। एक दवा पानी के साथ, जबकि दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.