पटना, फरवरी 11 -- फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को पीएमसीएच में सशक्त सर्वजन दवा सेवन शिविर लगा। इसका शुभारंभ पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार सिंह ने किया। पीएमसीएच के ओपीडी के सामने ही शिविर लगाया गया है। पहले दिन करीब 600 लोगों को मुफ्त में फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खिलायी गई। यह शिविर 27 फरवरी तक चलेगा। अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में ही दवा सेवन कराया जा रहा है। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूर्णत: सुरक्षित हैं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया अथवा अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं अवश्य खानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्यत: इन दवाओं से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता और यदि किसी व्यक्ति को दवा सेवन के बाद मितली या चक्कर जैसे लक्षण अनुभव होते हैं, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.