सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- सीतामढ़ी। डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक शनिवार को परिचर्चा भवन, सीतामढ़ी में हुई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी अभियानों की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और पारदर्शिता में सुधार जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक का मुख्य एजेंडा 10 फरवरी 2026 से प्रस्तावित फाइलेरिया नियंत्रणार्थ सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम रहा। डीएम ने निर्देश दिया कि अभियान की सफलता के लिए माइक्रो-प्लानिंग, दवा की उपलब्धता, आशा व स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण तथा जन-जागरुकता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को महाअभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों औ...