फाइलेरिया मरीजों को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाणपत्र
भागलपुर, अगस्त 25 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी भागलपुर अलंकृता पांडे के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में फाइलेरिया प्रभावित मरीजों के लिए विशेष दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कहलगांव प्रखंड के 46 मरीजों का पंजीकरण कर प्रमाणपत्र बनाने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर प्रभारी चिकित्सक डॉ. पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डॉ. शितांशु शेखर और डॉ. अमित कुमार ने सहयोग किया। कहलगांव प्रखंड में 700 से अधिक फाइलेरिया प्रभावित मरीज हैं, जिनमें कई हाथीपांव से पीड़ित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.