फाइलेरिया मरीजों को मिली किट
सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- पिपराही,एसं। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत प्रखंड के महुआवा उप स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के लिए एक दिवसीय एमएमडीपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता एएनएम बबीता कुमारी ने की। उन्होंने फाइलेरिया की रोकथाम के लिए सर्वजन दवा सेवन करने की जानकारी देते हुए लोगों से नियमित रूप से दवा का सेवन करने तथा परिवार और समुदाय के अन्य लोगों को भी दवा लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।कार्यशाला में मरीजों को फाइलेरिया प्रभावित अंग की नियमित सफाई,पैरों की उचित देखभाल, सूजन कम करने के उपाय और संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई। एमएमडीपी किट में उपलब्ध साबुन, तौलिया, एंटीसेप्टिक,चप्पल सहित अन्य सामग्रियों के सही उपयोग की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.