फाइलेरिया मरीजों को बांटी किट
सीतापुर, मई 18 -- लहरपुर, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को सीएचसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएचओ,आशा व संबंधित मरीज शामिल हुए। प्रशिक्षण में फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, उपचार, प्रभावित अंग की देखभाल, साफ सफाई, एक्सरसाइज, उचित आकार के जूते चप्पल पहनने, कटने, जलने से बचाने, एक्यूट अटैक प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर 51 फाइलेरिया मरीजों को किट, बाल्टी, तसला,जग, साबुन तौलिया व दवाईयां दी गईं। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेई, बीपीएम गौरव सक्सेना, बीसीपीएम मनोज वर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर पाथ सहित स्वास्थ्य कर्मी व मरीज उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.