फाइलेरिया पीड़ित रामप्रसाद लू ने लगाई मदद की गुहार
पाकुड़, मई 24 -- जबरदाहा पंचायत के हिरणपुर बाजार निवासी रामप्रसाद लू फाइलेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी के कारण उनके पैर में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं। उनके पास 40 प्रतिशत विकलांगता प्रमाण पत्र भी मौजूद है। रामप्रसाद लू ने जिला प्रशासन एवं डीसी महोदया से इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें दैनिक कार्यों को करने में काफी सहूलियत होगी और वे सामान्य जीवन जी सकेंगे। रामप्रसाद लू फिलहाल दूसरे की ट्राई साइकिल का सहारा लेकर अपने जरूरी काम कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं ट्राई साइकिल खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मानवीय पहल करते हुए जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.