धनबाद, जून 12 -- झरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झरिया सह जोड़ापोखर द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर शालीमार में 20 थर्ड ग्रेड फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी (रूग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता निवारण) किट का वितरण किया गया। डॉ दिलीप कुमार ने मरीजों को दिव्यंगता से बचाव के लिए किट के सही उपयोग और नियमित पैरों की सफाई की विधि बताई। सीएचसी झरिया द्वारा फाइलेरिया खत्म करने के लिए रात में रक्त पट्ट संग्रह, जागरूकता अभियान और हर साल फरवरी में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए 17 जून को मिनी आईटीआई के पास स्थित झरिया स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यंगता प्रमाण पत्र कैंप लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...