फाइलेरिया पीड़ितों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर कल
धनबाद, जून 16 -- झरिया। झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से 17 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा चौक, मिनी आईटीआई के पास में सुबह 10 बजे से फाइलेरिया पीड़ितों के लिए विशेष जांच शिविर लगाया जाएगा। इसकी जानकारी डॉ. दिलीप कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि थर्ड ग्रेड या उससे ऊपर के गंभीर मरीजों हाथी पांव या वक्र पैर वाले के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने का यह चौथा और अंतिम अवसर है। पात्र मरीज सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, उसकी फोटोकॉपी, मोबाइल नंबर और प्रभावित अंग दिखती हुई पूरे शरीर की पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचेंगे तभी प्रमाण पत्र मिल पाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : दिव्यांगजनों को मिलेगा विशिष्ट पहचान पत्र, 18 जून से विशेष शिविर यह भी पढ़ें- पूर्णिया: मोटर चालित ट्राइसाइकिल में तकनीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.