फतेहपुर, अगस्त 1 -- फतेहपुर। दोआबा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का असर धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लगातार चल रहे जनजागरूकता अभियान, नाइट ब्लड सर्वे, दवा वितरण और समय पर इलाज के कारण फाइलेरिया के गंभीर लक्षण वाले मरीजों की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में करीब दस गुना तक कमी आई है। वहीं स्क्रीनिंग और सर्वे के दायरे के विस्तार से संक्रमित मरीजों की पहचान लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- छह वर्षों में कालाजार के मरीजों की संख्या 194 से घटकर 25 हुईस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिले में फाइलेरिया के 4772 मरीज दर्ज किए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में 4737, वर्ष 2024 में 4818 और वर्ष 2023 में 4673 मरीज चिन्हित किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़े सर्वे और स्क्र...